नोटबंदी पर बोले भूपेश, इसको कहते हैं थूक कर चाटना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नोटबंदी पर बोले भूपेश, इसको कहते हैं थूक कर चाटना

रायपुर(realtimes) प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दो हजार के नोट बंद करने काे लेकर कहा है कि इसको ही कहते हैं थूक कर चाटना। उन्होंने कहा आखिर दो हजार के नोट बंद करने का कारण क्या है, यह आरबीआई के गवर्नर से पूछना चाहिए। केंद्र सरकार ने अपने ही फैसले को सात साल बाद बदल दिया है। अगर नोट को बंद ही करना था तो छापे ही क्यों?

पत्रकारों से चर्चा करते श्री बघेल ने कहा, साल 2016 में नोटबंदी के बाद दो हजार का नोट लेकर आए। इसकी छपाई पर करोड़ों खर्च किया गया, अब 2023 में बंद कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा, जब 2000 का नोट अस्तित्व में आया, तब कहा गया कि इसमें नैनो चिप लगी हुई है और ये बताया गया, काला धन खत्म करने के लिए इसे लाया गया है। जहां भी काला धन रखा जाएगा, उसका पता चल जाएगा। काला धन तो खत्म नहीं हुआ, उल्टे नोट का अस्तित्व ही समाप्त हो गया। उन्होंने कहा, 500 और 1000 की आप नोटबंदी करते हैं, जीएसटी लाते हैं, लॉकडाउन करते हैं और अब ईडी और आईटी जैसी तमाम गतिविधियों की वजह से देश के व्यापारी और उद्योगपति देश छोड़कर भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत की करेंसी का विश्वास खत्म हो गया है। 2000 का नोट चलेगा या नहीं चलेगा, आम आदमी सितंबर तक उलझे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button