भाजपा का गाेठानाें में धावा, नेता बाेले- न कहीं चारा, न कहीं गोबर, न ही गोधन, डकार रहे जनता का धन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजपा का गाेठानाें में धावा, नेता बाेले- न कहीं चारा, न कहीं गोबर, न ही गोधन, डकार रहे जनता का धन

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान शुरू हो गया है। पहले ही दिन भाजपा नेताओं ने राज्य भर में विभिन्न स्थानों में गोठानों का निरीक्षण कर वहां चल रहे भारी अंधेरगर्दी, धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। 

भाजपा नेताओं का कहना है, उनकाे कई गोठानों में एक भी गाय नहीं मिली। न चारे का इंतजाम दिखा, न गोठानों के रिकार्ड में उस बड़े पैमाने पर गोबर की बिक्री दर्ज है, जिस बड़े पैमाने पर सरकारी रिकार्ड में खरीदी और भुगतान हो रहा है। कहीं शेड बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया है तो कहीं कम गोबर खरीदी को बढ़ा चढ़ाकर बोगस भुगतान कर सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है। यदि गोठान समितियों के रिकार्ड और सरकार के भुगतान के रिकार्ड का मिलान कर लिया जाए तो हजारों करोड़ का गोठान और गोबर घोटालेबाजी सामने आ जायेगी। भाजपा गोठानों का भौतिक निरीक्षण कर इसी भ्रष्टाचार को उजागर करने गांव गांव अभियान पर निकली है।

बिहार से बड़ा घाेटााला- चंदेल 

 भाजपा के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा जिले के नैला गोठान का निरीक्षण किया। गोठान में भारी अव्यवस्था नजर आई। गौठान में एक भी गाय नहीं मिली। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गोठानों में गोबर घोटाले के साथ साथ कई तरह के घोटाले चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बिहार से बड़ा चारा घोटाला भूपेश बघेल सरकार में चल रहा है। गोबर ख़रीदी के नाम पर धांधली चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता का धन बांटकर भूपेश बघेल गोबर गाथा का प्रचार कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला चल रहा है।

कश्यर और चौधरी यहां गए 

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के घोटिया,सुदापाल, पाथरी,मुरकुची के गोठन में जाकर अवलोकन किया। सभी गोठानो की हालत गंभीर है कोई लाभ लोगों को नहीं मिल रहा  है पंचायत के ऊपर कर्ज बढ़ गया है कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार का एक जीता जागता उदाहरण है ये गोठान है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी जिला रायगढ़ के पुसौर मंडल के गोतमा छिछोरे उमरिया गोठान गए,वहां अव्यवस्था के अलावा कुछ नही मिला।ओपी चौधरी ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा करके झूठ बोलने का ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो कोई नही तोड़ पाएगा।

रायपुर के चार गाेठानाें में धावा 

चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत आज सुबह रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू, जितेंद्र धुरंदर मंडलआदि ने धनेली भटगांव, दतरेंगा व काँदुल गोठान का निरीक्षण कर गांव के लोगों से चर्चा की।गोठानों में हर जगह धांधली पाई गई। न तो गोठानों में गौ माता के दर्शन हुए, न गोबर दिखाई दिया, न ही चारे का इंतजाम नजर आया। गोबर खरीदी के नाम पर भारी हेराफेरी की शिकायत ग्रामीणों ने की। सांसद सुनील सोनी ने कहा घोटालों की सरकार के सरदार ने गौमाता को भी नहीं बख्शा। भूपेश सरकार द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर जो घोटाला हुआ है, वह हर गांव की जनता देख रही है।

Related Articles

Back to top button