भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री

जयपुर, 12 दिसंबर (ए) पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं।.

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ समर्थित शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है।

विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे।

Related Articles

Back to top button