बिहार में कल बनेगी महागठबंधन की नई सरकार, दोपहर 2 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश बोले- मिलकर करेंगे सेवा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बिहार में कल बनेगी महागठबंधन की नई सरकार, दोपहर 2 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश बोले- मिलकर करेंगे सेवा

इधर, राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है। पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब भाजपा का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा। देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है, सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है। अर्थव्यवस्था देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए।

उन्होंने कहा कि बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है। जनता विकल्प चाहती है। उन्होंने नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ आने पर धन्यवाद दिया। पहले के बयानों, आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमलोग चाचा, भतीजा है। एक परिवार में थोड़ी बहुत लड़ाई होती रहती है।

Related Articles

Back to top button