
तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। उन्होंने कहा, मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया था। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी दलों के नेता उनका हालचाल ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री भी लगातार जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी हमारी बात हुई है। सभी की दुआ है कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाएं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ



