national
शशि थरूर ने एक बार फिर नीतीश को ‘धूर्त और सिद्धांतहीन नेता’ करार दिया

नयी दिल्ली: 28 जनवरी (ए) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार पर रविवार को कटाक्ष करते हुए उन्हें एक ‘‘धूर्त और सिद्धांतहीन राजनीतिक नेता’’ करार दिया।
थरूर ने 2017 का अपना सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया, जब कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की साझेदारी वाले ‘महागठबंधन’ से अलग हो गए थे और लंबे समय तक तकरार रहने के बावजूद फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया था।



