आप हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने बूते, पर लोकसभा चुनाव ‘इंडिया’ के साथ मिलकर लड़ेगी:केजरीवाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

आप हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने बूते, पर लोकसभा चुनाव ‘इंडिया’ के साथ मिलकर लड़ेगी:केजरीवाल

चंडीगढ़: 28 जनवरी (ए) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के हिस्से के रूप में लड़ेगी।

लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं जबकि विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे।आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने जींद में पार्टी की ‘बदलाव जनसभा’ में कहा, ‘‘आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है, जो आम आदमी पार्टी है। एक तरफ उन्हें पंजाब, तो दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार दिखती है। आज हरियाणा एक बड़ा बदलाव चाहता है। इसके पहले दिल्ली और पंजाब के लोगों ने यह बड़ा बदलाव किया था और अब वहां के लोग खुश हैं।’केजरीवाल ने कहा कि आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के हिस्से के रूप में लड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button