जन्मदिन पर भूपेश को राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, प्रियंका सहित इन बड़ी हस्तियों ने दी बधाई

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। आज सुबह भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी के साथ फोटो त्वीट कर लिखा…जन्मदिन पर दिन की शुरुआत..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल के सुदीर्घ और स्वथ्य जीवन की कामना की।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



