Sri Lankan की नौसेना ने छह भारतीय मछुवारो को किया गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Sri Lankan की नौसेना ने छह भारतीय मछुवारो को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाकर सोमवार देर रात छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नावों को जब्त कर लिया। तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने मंगलवार को यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के वनागिरी निवासी मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कोविलन लाइटहाउस से श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र के किनारे मछली पकड़ रहे थे।

गिरफ्तार मछुआरों को नावों के साथ कंकासंतुरई बंदरगाह ले जाया गया और बाद में उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के मत्स्य विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार मछुआरों की पहचान एम सुरेश (47), आई सुन्द्रम (47), पी. देवराज (35), के. तिरुमणी (31), आई वेलमुरुगन (29) और के. कार्तिक (24) के रूप में हुई है।

ये सभी मछुआरे सोमवार सुबह मयिलादुथुराई जिले में जेगधापSिनम मछली पकड़ने वाली नौका के साथ मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के करीब मछली पकड़ने वाले नावों को पीछा किया और छह मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button