Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह का राजनीतिक सफर, जाने कितनी बार रहे उत्तर प्रदेश के सीएम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह का राजनीतिक सफर, जाने कितनी बार रहे उत्तर प्रदेश के सीएम

उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश की राजनीति में हमेशा अपने आप को बनाए रखने वाले नेताजी यानी के समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया।

आज हम उनके राजनीतिक करियर के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की उन्होंने अब तक पार्टी और प्रदेश में किस किस पद पर काम किया। मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री बने। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। 7 बार के लोकसभा सांसद और 9 बार के विधायक रहे।

मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 5 दिसंबर 1989 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने बाद में 2 बार और मुख्यमंत्री बने। 1967, 1974, 1977, 1985, 1989 में वह विधानसभा के सदस्य रहे। 1982-85 में विधान परिषद के सदस्य रहे। आठ बार राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।

Related Articles

Back to top button