फ़िल्म द केरला स्टोरी को बैन करने कांग्रेस की मांग, भाजपा बोली... हो टैक्स फ्री - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

फ़िल्म द केरला स्टोरी को बैन करने कांग्रेस की मांग, भाजपा बोली… हो टैक्स फ्री

रायपुर(realtimes) फ़िल्म द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश भर में राजनीति गर्म आया हुआ है। वहीं एक पक्ष इस फिल्म के समर्थन में है तो वहीं दूसरा पक्ष इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं ।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आमीन मेमन ने कहा कि एक धर्म को नीचा दिखाने द केरला स्टोरी फिल्म बनाई गई है। यह हिंदुस्तान में बैन होना चाहिए।

इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसी एक धर्म को नीचा दिखाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है ऐसी फिल्मों को हिंदुस्तान में बैन कर देना चाहिए, जो धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाते हुए लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रहा है । लेकिन समझ से परे है धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे फिल्म को सेंसर बोर्ड कैसे पास कर दिया है । भाजपा की रणनीति है ऐसी मूवी को दिखाकर वोट बैंक पाना इसलिए भाजपा इस फिल्म के समर्थन में है ।

छत्तीसगढ़ सरकार करे टैक्स फ्री-भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की सांसद राज्यसभा डॉ. सरोज पांडेय ने द केरल स्टोरी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। उनका कहना है द केरला स्टोरी वास्तव में छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है, यह देशभर की स्टोरी है। डॉ. पांडेय ने कहा, यह फिल्म भारतीय समाज की सभी बेटियों को जागरूक करने, उन्हें लव जिहाद जैसी साजिशों से सावधान करने और उन्हें आतंकवाद का टूल्स बना देने की साजिश के विरुद्ध भी जागरूक करेगी।

Related Articles

Back to top button