मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाता दिवस की बधाई दी, नव मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली: 25 जनवरी (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई। एक ऐसा अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है। जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं, उन लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है।’’

Related Articles

Back to top button