मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

RBSE Rajasthan Board 12th Result :राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स,आर्ट्स का परिणाम जारी,छात्राओं ने फिर मारी बाजी, जानें डिटेल्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है. परिणाम की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने की. चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते शिक्षा मंत्री ने परिणाम जारी नहीं किया है.राजस्थान बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम साइंस,कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया है.इस बार साइंस का रिजल्ट 97.73% रहा,कॉमर्स का रिजल्ट 98.95%,आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 % रहा है

साइंस स्ट्रीम का कुल परिणाम रहा 97.73 %
छात्रों का परिणाम रहा 97.08 %
छात्राओं का परिणाम रहा 98.90 %

कॉमर्स स्ट्रीम का कुल परिणाम रहा 98.95 %
छात्रों का परिणाम रहा 98.66 %
छात्राओं का परिणाम रहा 99.51 %

आर्ट्स स्ट्रीम का कुल परिणाम रहा 96.88 %
छात्रों का परिणाम रहा 95.80 %
छात्राओं का परिणाम रहा 97.86 %

इन वेबसाइट से कर सकते हैं मार्कशीट डाउनलोड

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

ऐसे चैक करें अपना रिजल्ट

Step 1: बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट – rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

Step 2: होमपेज पर निर्दिष्ट परिणाम लिंक – विज्ञान, कला या वाणिज्य – पर क्लिक करें

Step 3: रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और ऐसे अन्य विवरण सहित लॉगिन विवरण दर्ज करें.

Step 4: बीएसईआर परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

Step 5: भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और सहेजें.

Related Articles

Back to top button