Sports
पियूष शर्मा ने 105 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ। पियूष शर्मा ने आज, 25 अगस्त 2024 को लखनऊ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 105 किलोग्राम वर्ग की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अब वह आगामी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार हैं। पियूष शर्मा, जो रिलायंस जियो में एक प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं, पावरलिफ्टिंग को अपने शौक के रूप में अपनाते हैं। वह ताइक्वांडो और अन्य खेलों में भी रुचि रखते हैं।
उन्होंने पहले भी उत्तर प्रदेश और लखनऊ का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने पदक जीते हैं और अपने शहर और राज्य का मान बढ़ाया है।



