मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नहाते समय एक युवक मरौदा डैम में डूबा, रेस्क्यू टीम ने आज बरामद किया शव





भिलाई। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक नहाते वक्त डैम में डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेक्स्यू टीम ने खोजबीन शुरू की। टीम ने आज युवक का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार 10 लड़कों का ग्रुप टाउनशिप से मरौदा डैम में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान 16 साल का युवक नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया। इस घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच छात्र की खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार आज सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर छात्र का शव बाहर निकाल लिया है। सभी लड़के टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डेम पहुंचे थे तभी शाम लगभग साढे़ 4 बजे दूसरे साथियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का बेटा गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्त के साथ गुरुवार को मरौदा डैम गया था। 10 लड़के पिकनिक में साथ गए। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले। बाकी के लड़के खाना खा रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे के करीब की ये घटना बताई गई है। साथियों के ने शाम 4.30 बजे पुलिस को सूचना दी।








Related Articles

Back to top button