शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, NSE Nifty 66.1 अंक से बढक़र 19,583.10 पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, NSE Nifty 66.1 अंक से बढक़र 19,583.10 पर

मुंबई: एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 210.43 अंक चढक़र 65,931.68 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 66.1 अंक बढक़र 19,583.10 पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में ,महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस में गिरावट देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरावट के साथ 86.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 556.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button