मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan: आजादी के बाद बड़ा बदलाव, अब यह जिला होगा राजस्थान की राजधानी!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी साल में प्रदेश को नई सौगात दी है। सौगात भी ऐसी की जो आजादी के बाद अब जाकर बड़े पैमाने पर पूरी हुई है। सीएम ने प्रदेश में 19 नए जिलों की घोषणा कर दी। जिसमें जयपुर को भी दो टुकड़ों में बांटा गया है, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, ऐसे में अब ये संशय पैदा हो गया है की राजस्थान की राजधानी कौनसा जिला होगा।

ऐसे में अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे है की क्या राजस्थान की राजधानी बदलेगी या दोनों जिलों को समान रूप से राजधानी का दर्जा दिया जाएगा। आपकों बता दें की राजस्थान के वर्ष 2023-24 के बजट पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं की है 19 जिलों के साथ में 3 संभाग भी बनाए गए है।

1949 के बाद बड़ा बदलाव
जानकारी के अनुसार आजादी के बाद वर्ष 1949 से जयपुर राजस्थान की राजधानी है। ऐसे में अब जयपुर शहर को उत्तर और दक्षिणी भाग में विभाजित कर नए जिले बनाने की घोषणा की है। अब देखने वाली बात यह होगी की क्या राजस्थान की राजधानी बदलेगी या दोनों जिलों को समान रूप से राजधानी का दर्जा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button