देश के 8 शहरों में पिछले साल के मुकाबले 15% बढ़ी घरों की बिक्री, दिल्ली-एनसीआर 26% तक दर्ज की गई गिरावट

दिल्ली: देश के आठ शहरों में पिछले साल के मुकाबले इस साल पहली छमाही जनवरी-जून के दौरान घरों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं इस दौरान घरों की बिक्री में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और कोलकाता में मांग सुस्त रही है। जानकारी के अनुसार,जबकि कोलकाता में यह 6,080 इकाइयों के मुकाबले 31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,170 इकाई रह गई. हालांकि, अहमदाबाद में घरों की बिक्री 12,790 इकाइयों से 23 प्रतिशत बढ़कर 15,710 इकाई हो गई.
बेंगलुरु में बिक्री 16,020 इकाइयों से 11 प्रतिशत घटकर 14,210 इकाइयों पर आ गई।
जबकि हैदराबाद में यह 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,460 इकाइयों से 17,890 इकाई पर पहुंच गई. चेन्नई में बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 6,520 इकाइयों से 6,680 इकाइयों पर पहुंच गई। इसके आलावा महाराष्ट्र के शीर्ष दो संपत्ति बाजारों- मुंबई एवं पुणे में बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी है। पुणे में आवासीय संपत्तियों की बिक्री इस अवधि में बढ़कर 37,760 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 30,030 इकाई थी. प्रॉपटाइगर आरईए इंडिया की इकाई है।



