State
छत्तीसगढ़ PWD में 84 कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी

29 मानचित्रकार, 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में 84 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। तबादला सूची में मानचित्रकार, सहायक ग्रेड-1 और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, कुल 84 कर्मचारियों में 29 मानचित्रकार (सिविल-विविध/यांत्रिकी), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इन तबादलों के बाद संबंधित कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। तबादलों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में दी गई है।
पढ़े आदेश की कॉपी











