दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में लगी भीषण आग,7 नवजात शिशुओं की मौत,5 का चल रहा इलाज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में लगी भीषण आग,7 नवजात शिशुओं की मौत,5 का चल रहा इलाज

नई दिल्ली,पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई.अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शाहदरा क्षेत्र के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लग गई.डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से 7 की मौत हो गई. 5 शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

Image Source : PTI

लोगों की मदद से बच्चों को निकाला बाहर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल’ और उससे सटी एक इमारत में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी.अन्य लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल से बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Image Source : PTI

अस्पताल मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

उन्होंने बताया कि दूसरे अस्पताल ले जाने पर 6 शिशुओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई.शिशुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया है.पुलिस ने बताया कि अस्पताल के मालिक की पहचान नवीन किची के तौर पर की गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है.

Image Source : PTI

Related Articles

Back to top button