national
तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

जयपुर: 11 जनवरी (ए) राजस्थान के बाड़मेर जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लूनाराम ने बताया कि सनावड़ा महलू रोड पर सड़क किनारे बात कर रहे तीन लोगों को एक तेज गति के अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।



