इस धर्मजीत सिंह ने थामा भाजपा का हाथ ताे हाेने लगी दूसरे धर्मजीत की बात

रायपुर. जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने की जमकर अफवाह उड़ी। है। इसके बाद जब इसकी हकीकत जानने का प्रयास किया गया तो यह बात सामने आई कि एक धर्मजीत सिंह ने भाजपा का दामन जरूर थमा है, लेकिन ये विधायक धर्मजीत सिंह न होकर आदिवासी नेता हैं जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
सरगुजा में भाजपा की दो दिनों तक चली कार्यसमिति के साथ ही वहां पर जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार की शाम को सोशल मीडिया पर यह खबर फैली की विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। उनको पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश करवाया गया है। इस खबर के बाद राजनीति क्षेत्र में इसको लेकर चर्चा होने लगी। लेकिन इसके बारे में भाजपा ने कोई भी अधिकृत जानकारी जारी नहीं की थी। भाजपा नेताओं से संपर्क करने के बाद इसकी सच्चाई सामने आई। भाजपा नेताओं के मुताबिक सरगुजा में एक आदिवासी कांग्रेसी नेता ने भाजपा में प्रवेश किया है, उनका नाम भी धर्मजीत सिंह होने के कारण भ्रम की स्थिति निर्मित हुई है।



