डी. को विदाई देने आए थे नड्डा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

डी. को विदाई देने आए थे नड्डा

जो हंटर चलाती थी बीजेपी ने उसको हटा दिया – भूपेश

रायपुर(realtimes) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अध्यक्ष बनने के लंबे अरसे बाद छत्तीसगढ़ आए.. वे यहां किस लिए आए थे। उनके आगमन के बाद छत्तीसगढ़ में क्या बदलाव हुआ। माना जा रहा है कि वे यहां प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को विदाई देने आए थे। दरअसल ये बात इसलिए उठी क्योंकि जिस समय पर ये बात सामने आई कि प्रदेश प्रभारी बदली गई वह अपने आप में खास है। ये भी माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह और डी.पुरंदेश्वरी में बिल्कुल नहीं जम रही थी। बहरहाल उनकी जगह ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है।

शुरु से ही चल रहा था विवाद

ओम माथुर

डी.पुरंदेश्वरी के प्रभारी बनने के बाद से छत्तीसगढ़ भाजपा की सियासत में विवाद की बातें उस समय से सामने आ रही थी जब किसी न किसी बहाने से पुरंदेश्वरी ने डा.रमन पर निशाना साधना शुरु किया था। सबसे पहले उन्होंने भाजपा का चेहरा बदलने की जो बात कही,वही बात वे शुक्रवार को उस समय तक कहतीं रही जब तक वे प्रभारी पद से हट नहीं गई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुरंदेश्वरी को हटाए जाने के पीछे यही बात है। ये भी आकलन है कि अब रमन एक बार फिर छत्तीसगढ़ भाजपा की सियासत में पहले की तरह सशक्त हो जाएंगे। हालांकि इस बात को अभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल रमन की पसंद के नहीं है। रमन के पसंदीदा विष्णुदेव साय और धरम लाल कौशिक हटाए जा चुके हैं।

भूपेश की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा प्रदेश प्रभारी बदले जाने पर सीएम ने कहा कि जो हंटर चलाती थी बीजेपी ने उसको हटा दिया। अब सह प्रभारी नितिन नवीन की पारी है।

उन्होंने कहा- जब से अजय जमवाल आए हैं, तब से प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष, बदल रहे हैं अब प्रभारी भी बदल दिए। नितिन नवीन कितने दिनों तक रहते हैं यह देखने वाली बात है।

Related Articles

Back to top button