मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

गुरुग्राम: 11 अगस्त (ए) हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर इलाके में एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक उसे घसीटता रहा। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विपुल और अभयजीत चौहान के रूप में हुई है। विपुल के भाई अमित पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को विपुल और उसका दोस्त अभय जीत चौहान किसी काम से बाहर गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, तब बिलासपुर चौक से आगे स्थित सीएनजी पंप के पास दिल्ली की ओर से आ रहे एक ने टक्कर मारी दी।

Related Articles

Back to top button