प्रियंका को घेरेगा भाजपा महिला मोर्चा, बनाई रणनीति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

प्रियंका को घेरेगा भाजपा महिला मोर्चा, बनाई रणनीति

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को घेरेगा। इसको लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में रणनीति बनाई गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुई।

बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास पर बस्तर संभाग महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में घेरने की रणनीति बनाई गई। प्रियंका गांधी के वक्तव्य में हमेशा यह कहना कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं, इस विषय पर सीधे संवाद-सीधे विरोध की मुहिम महिला मोर्चा द्वारा चलाई जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की कांग्रेस सरकार से पूछेगा, साढ़े 4 सालों में शराबबंदी क्यों नहीं कर पाई। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक दुष्कर्म के अपराध बढ़ रहे हैं। इस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाए। पेंशन राशि क्यों नहीं बढ़ पाई। रेडी टू ईट बनाने वाली हजारों बहनों को क्यों बेरोजगार कर दिया। स्व सहायता समूह की बहनों का आज तक कर्जा माफ क्यों नहीं हुआ। प्रियंका गांधी के सचिव संदीप के पर उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर की कांग्रेस प्रत्याशी ने शोषण का आरोप लगाया है और उससे यह बदसलूकी रायपुर में हुई है। प्रियंका छत्तीसगढ़ आएंगी तो क्या अपने उस सचिव को पुलिस के हवाले करेंगी। अनेक ज्वलंत मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा  का घेराव करेगी।

Related Articles

Back to top button