छत्तीसगढ़ में बिजली में प्रति यूनिट 49 पैसे बढ़ेंगे, कंपनी बढ़ाई वीसीए चार्ज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ में बिजली में प्रति यूनिट 49 पैसे बढ़ेंगे, कंपनी बढ़ाई वीसीए चार्ज





रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य पावर कंपनी ने वीसीए चार्ज बढ़ा दी है, जिससे दिसंबर और जनवरी का बिजली बिल प्रति यूनिट 0.49 रुपए (49 पैसे) महंगा होगा। प्रदेश के 55 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को पिछले चार महीने में दूसरी बार ऐसा झटका लगा है। बिजली कंपनी के अफसरों के अनुसार पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन के लिए मुख्य ईंधन कोयला व तेल है। इनकी कीमत बाजार मूल्य के अनुरूप घटती-बढ़ती रहती है। वहीं, वीसीए चार्ज में हाफ रेट बिजली योजना का लाभ भी मिलता रहेगा।

दरअसल, बिजली कंपनी अभी तक उपभोक्ताओं से 0.61 रुपए प्रति यूनिट की दर से वीसीए चार्ज ले रही है। दिसंबर और जनवरी के लिए यह बढ़कर 1.10 रुपए प्रति यूनिट हो जाएगी। यानी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 0.49 रुपए प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे पहले बिजली कंपनी ने सितंबर 2022 में भी वीसीए चार्ज 0.23 रुपए प्रति यूनिट की वृद्धि की थी। इस तरह देखा जाए तो चार महीने में बिजली 0.72 रुपए प्रति यूनिट महंगी हो गई है।

इसलिए दाम में इजाफा

बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि अगस्त व सितम्बर 2022 के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जो बिजली खरीदी है, उसकी लागत नियामक आयोग से अनुमोदित दर की तुलना में 549 करोड़ रुपए ज्यादा है। इस वृद्धि के कारण दिसम्बर-2022 व जनवरी 2023 के दौरान लागू वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए चार्ज) में 49 पैसे की वृद्धि हो रही है।








Related Articles

Back to top button