चौधरी की मरकाम को चुनौती, आ जाएं आमने-सामने बात करने हम हैं तैयार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

चौधरी की मरकाम को चुनौती, आ जाएं आमने-सामने बात करने हम हैं तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को ललकार है और खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा, कांग्रेस के अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के 15 साल और कांग्रेस के 5 सालों की तुलना के आधार पर चुनाव मैदान में जाने की बात कर सेल्फ गोल कर लिया है। हम उनकी तुलना पर कभी भी कहीं भी बहस के लिए तैयार हैं, वे जब चाहे आ सकते हैं।

श्री चौधरी ने कहा, भाजपा की सरकार ने 15 सालों में हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की 13 हजार प्रति व्यक्ति आय को 92 हजार रुपए तक पहुंचाया। 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन को बढ़ाकर 22000 मेगावाट तक बढ़ाया। 72 हजार सिंचाई विद्युत पम्पों को साढ़े चार लाख तक पहुंचाया। 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी को 77 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया गया। बिजली उत्पादन को बढ़ाकर सिंचाई का प्रतिशत 26 प्रतिशत से 36 प्रतिशत तक पहुंचाया गया। श्री चौधरी ने कहा, पीएमजीएसवाई सड़कें, कुपोषण, संस्थागत प्रसव, स्कूल संख्या, डेंटल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, आईएमआर, एमएमआर किस विषय पर मोहन मरकाम डिबेट करना चाहेंगे? मैं डिबेट के लिए तैयार हूं। वे बताएं, डिबेट के लिए कब आ रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा, और दूसरी ओर अगर कांग्रेस बताना चाहे, तथ्य देना चाहे तो शराब, कोयला, रेत, सीमेंट, रोजगार, यूरिया माफिया से कितनी रकम वसूलकर गांधी परिवार को पहुंचाई, यही आंकड़े और तथ्य वे दे पाएंगे।

Related Articles

Back to top button