'चीन के साथ PM मोदी की DDLJ नीति', राहुल बोले- देश के लिए बहुत हानिकारक है चीन पर उनकी चुप्पी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

‘चीन के साथ PM मोदी की DDLJ नीति’, राहुल बोले- देश के लिए बहुत हानिकारक है चीन पर उनकी चुप्पी

गौरतलब है कि चीन ने भारतीय सीमाक्षेत्र के पास होतान और गार गुनसा जैसे बड़े एयरफील्ड में कई पोजीशनों पर बड़ी संख्या में फाइटर जेट और मानवरहित एयरक्राफ्ट तैनात कर रखे हैं। पिछले दो सालों में इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। राहुल गांधी इन्हीं सभी मुद्दों पर मोदी सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। सोमवार को भी राहुल ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री के कुछ सचः 1. चीन से डरते हैं 2. जनता से सच छिपाते हैं 3. सिर्फ़ अपनी छवि बचाते हैं 4. सेना का मनोबल गिराते हैं 5. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी, देश के लिए बहुत हानिकारक है।”

Related Articles

Back to top button