घड़ी डिटर्जैट कर रहा भारतीय महिलाओं के जीवन में नई घड़ी की शुरुआत

नई दिल्ली: हर बदलाव की शुरुआत होती है एक सवाल से, जो लाता है बदलाव की घड़ी। घड़ी ब्रांड हमेशा से कुछ मूल सवाल पूछता रहा है और एक बार फिर घड़ी ने अपने ग्राहकों से पूछा कि उनके लिए एक उपयुक्त डिटर्जेंट ब्रांड कैसा होना चाहिए। काफी सोच विचार के बाद ये निष्कर्ष निकला कि काश कुछ ऐसा होता जिससे कपड़े भी साफ हो जाते और आधा घंटा भिगोने भी न पड़े। बस फिर क्या था, घड़ी की टीम लग गई इस विचार को असलियत में बदलने के लिए। रिसर्च एंड डिवैल्पमैंट मार्कीटिंग डिर्पाटमैंट और सैल्स सभी एक कोशिश में लग गए।
कपड़े धोने के तरीके में एक ऐसी क्रांति लाएं जोकि कपड़े धोने का नजरिया ही बदल दे और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए काफी कोशिशों के बाद इजाद हुआ शक्ति बूस्टर्स का। नए घड़ी के महाशक्तिशाली फामूर्ला में अब है शक्ति-बूस्टर्स जो घुलते ही काम शुरू करें और दे गहरी सफाई, जिससे जिद्दी से जिद्दी दाग भी हों, जल्दी से जल्दी साफ। राहुल ज्ञानचंदानी जी ज्वाइंट मैनेजिंग डायरैक्टर आरएसपीएल लिमिटेड का कहना है कि हम जानते हैं कि बदलते समय के साथ, आज की महिलाओं के पास समय की कमी है और हम समय बचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं।



