अगले 8 हफ्ते तक नहीं उड़ेंगे स्पाइसजेट के आधे विमान, गड़बड़ियों की शिकायत के बाद DGCA ने की कार्रवाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

अगले 8 हफ्ते तक नहीं उड़ेंगे स्पाइसजेट के आधे विमान, गड़बड़ियों की शिकायत के बाद DGCA ने की कार्रवाई

एक महीने में 5 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग और कई तरह की गड़बड़ियों की खबरों के बाद विमामन कंपनी स्पाइसजेट के खिलाफ DGCA ने कार्रवाई की है। स्पाइसजेट में विभिन्न स्पॉट चेक, निरीक्षण और कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट इस आदेश के जारी होने की तारीख से 8 सप्ताह के लिए अपनी स्वीकृत उड़ानों में से 50% का ही संचालन कर सकेगी।

गौरतलब है कि स्पाइसजेट में पिछले कई दिनों से आ रही गड़बड़ियों की खबरों के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट को शोकॉज नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में कंपनी ने विभिन्न जांच प्रक्रिया के बाद यह कड़ा फैसला लिया है। डीजीसीए की ओर से यह अंतरिम आदेश सिविल एविएशन के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल मनीष कुमार ने जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- हवाई यात्री ध्यान दें! 1 महीने में 10 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग, अनहोनी की बजी घंटी, क्या कर रही है सरकार?

Related Articles

Back to top button