कारगिल में शुरू हुआ पहला महिला पुलिस स्टेशन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

कारगिल में शुरू हुआ पहला महिला पुलिस स्टेशन

नई दिल्ली । केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने ने काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने थाने का उद्घाटन किया। यहां विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित अपराधों का निपटारा किया जाएगा। ‘‘जरूरतमंद महिलाओं की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए थाने में 24 घंटे काम होगा। इसके साथ ही यह एक संसाधन केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां महिलाओं को मार्गदर्शन और परामर्श की सेवाएं भी दी जाएगी। थाने का उद्घाटन करने के बाद जामवाल ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और कानून प्रवर्तन में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

लद्दाख पुलिस के प्रमुख ने कहा,‘‘कारगिल में महिला थाने की शुरुआत सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस से संपर्क करने में सक्षम बनाएगी। उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निपटारा किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्टेशन में प्रशिक्षित और समर्पित महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है जो महिलाओं से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में सक्षम है। 

Related Articles

Back to top button