State
कांकेर जिले में अब तक 1155 मिमी वर्षा दर्ज

कांकेर। जिले में एक जून से अब तक कुल 1155 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 271.9 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 31.0 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 86.8 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 95.2 मिलीमीटर, चारामा़ में 71.2 मिमी., अंतागढ़ में 156.3, पखांजूर में 111.3, नरहरपुर में 93.0, सरोना में 56.1, आमाबेड़ा में 127.4 और कोयलीबेड़ा में 55.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बांदे तहसील में सबसे अधिक 271.9 मिलीमीटर और कांकेर तहसील में सबसे कम 31 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।



