PM Modi आज करेंगे ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ, 75 हजार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM Modi आज करेंगे ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ, 75 हजार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहद केंद्र सरकार के 10 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले का आरंभ सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित होंगे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा, अनुराग ठाकुर चंडीगढ़, मनसुख मांडविया गुजरात और महाराष्ट्र से पीयूष गोयल भी इस समारोह से जुड़ेंगे।

अगले 18 महीने में इस सभी खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही देश में रोजगार के इस अभियान की शुरुआत पीएम मोदी 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर करेंगे। वहीं, अभियान के तहद चुने गए युवाओं को सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button