दलबदल कर भाजपा में गए हिमंता बिस्वा वफादारी दिखाने कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं - अकबर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

दलबदल कर भाजपा में गए हिमंता बिस्वा वफादारी दिखाने कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं – अकबर

कवर्धा। प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि कांग्रेस से दलबदल कर भाजपा में गए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भाजपा के लोग संदेह करते हैं इसलिए हिमंता बिस्वा को वफादारी दिखाने कांग्रेस के खिलाफ बोलना पड़ता है। वे लगातार कुछ ना कुछ बोलते रहते है जिसका कोई औचित्य नहीं है। मोहम्मद अकबर कवर्धा मे हिमंता बिस्वा के भड़काऊ भाषण के बारे मे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।


उल्लेखनीय है कि हिमंता बिस्वा कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के प्रचार के लिए आए थे। अपने भाषण में उन्होेने कहा कि अकबर को ठंास कर साफ करिए। बाद में मीडिया ने उनके भाषण के बारे में पूछा तो उन्होेने यह कहा दिया कि उन्होेंने मोहम्मद अकबर के बारे में कुछ नहीं बोला है, उनका कथन उस अकबर को लेकर था जो कि इतिहास में है। हिमंता बिस्वा का भाषण और बाद में उनके द्वारा इससें पलट जाने का मामला चर्चित हुआ है।

Related Articles

Back to top button