Utility News: पोस्ट ऑॅफिस की ये स्कीम कर देगी आपकों माला माल, कर सकते है छोटे निवेश से शुरूआत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: पोस्ट ऑॅफिस की ये स्कीम कर देगी आपकों माला माल, कर सकते है छोटे निवेश से शुरूआत

इंटरनेट डेस्क। पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्कीम चलती है या यू कह सकते है की योजना चलती है जिसमें हम अपना पैसा बचा सकते है। इन योजनाओं में आप पैसा निवेश कर सकते है और तो और आपका पैसा रिर्टन मिलेगा इसकी भी पूरी गांरटी होती है। ऐसी ही एक स्कीम है रेकरिंग डिपॉजिट जिसमें आप निवेश कर सकते है।

इस स्कीम में आप महज 100 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट में आप बहुत कम पैसे से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपकों रिटर्न भी अच्छा मिलता है। साथ ही अच्छी ब्याजदर भी मिलती है। इसके अलावा आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपकों 5.8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। जो आगे जाकर बढ़ भी सकता है। पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट खाता पांच सालों के लिए खोला जाता है। आप अपने नजदीक के डाकघर में जाकर यह खाता खुलवा सकते हैं। आप चाहें तो अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button