कंबोडिया समेत क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग को प्रगाढ़ करेगा चीन

हाल में चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग पूर्वी एशियाई सहयोग के शिखर सम्मेलनों और कंबोडिया की औपचारिक यात्रा करेंगे। 7 नवम्बर को उन्होंने कंबोडिया की प्रमुख मीडिया संस्थाओं के लिए एक नामांकित लेख लिया और कहा कि चीन कंबोडिया समेत क्षेत्रीय देशों के साथ हाथ मिलाकर विकास करता रहेगा, ताकि चीन-कंबोडिया मैत्री और पूर्वी एशियाई सहयोग के लिए नये रास्ते की खोज की जा सके।
ली खछ्यांग ने लेख में यह भी कहा कि हमें बहुपक्षवाद और आर्थिक भूमंडलीकरण की सही दिशा पर कायम रहना चाहिए, सामरिक संपर्क के विकास को मजबूत करना चाहिए, आरसीईपी को अच्छी तरह लागू करना चाहिए और क्षेत्रीय व्यापार और स्वतंत्र व्यापार दोनों चक्रों को एक साथ आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि चीन चीन-लाओस रेलवे, पूर्वी एशियाई गरीबी उन्मूलन पहल आदि परियोजनाओं के जरिए जन-जीवन में सुधार करेगा, खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की सप्लाई की स्थिरता को विकसित करेगा, आसियान देशों के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए चीन वापस लौटने में मदद देगा और सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र के आदान-प्रदान को और गहरा करेगा।
लेख में जोर दिया गया कि चीन सदैव आसियान की एकता और केंद्रीय स्थान का दृढ़ समर्थन करता है। दुनिया में सबसे बड़े विकासमान देश होने के नाते चीन अपने काम को अच्छी तरह अंजाम देगा, ताकि चीनी लोग बेहतर जीवन बिता सकें। चीन में खुलेपन का द्वार और बड़ा होगा। चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापारी माहौल का सुधार करेगा, ताकि चीन खुलेपन और निवेश का अहम स्थान बन सके और दुनिया के साथ विकास के मौकों को साझा कर सके।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)



