उद्योग जगत के लिए विष्णु सरकार की बड़ी शुरूआत, IIFT और EDII से किया MOU

रायपुर। मंगलवार का दिन छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए विशेष रहा। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में IIFT और EDII से एम.ओ.यू. किया गया। इस एम.ओ.यू. से प्रदेश के उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने में सहयोग मिलेगी साथ ही उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण भी मिलेगा। इस विशेष उपलब्धि के लिए उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री का अभार जाताया है।
1.छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में विदेश व्यापार/निर्यात प्रोत्साहन हेतु कोई समुचित संस्थान स्थापित एवं कार्यरत नहीं है। पूर्व में राज्य में DGFT के द्वारा, एक केन्द्र का संचालन उद्योग भवन, रायपुर में किया जाता था। कालांतर में ऑनलाईन व्यवस्था सुदृढ़ होने तथा DGFT के द्वारा अपने प्रशासकीय निर्णय के आधार पर छत्तीसगढ़ में स्थापित एवं कार्यरत कार्यालय को बंद कर दिया गया।
- उपरोक्त आवश्यकता की पूर्ति के लि, राज्य के निर्यात से जुड़े हुए व्यवसायियों द्वारा निरंतर छत्तीसगढ़ में निर्यात व्यापार को सहयोग प्रदान करने के लिए / मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए किसी उपयुक्त संस्थान की स्थापना के लिए, मांग की जा रही है। इस हेतु वाणिज्य. एवं उद्योग विभाग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये गये।
3. IIFT के कोलकाता केन्द्र द्वारा कुछ समय पूर्व छत्तीसगढ केन्द्र की स्थापना करने हेतु अभिरूचि छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के समक्ष की गई।
4.प्रस्तुत भागों में निर्यात के प्रोत्साहन हेतु राज्य शासन के साथ सहयोगी के IIFT भारत सरकार का उपक्रम है एवं इनके द्वारा देश रूप में तथा स्वतंत्र रूप से विभिन्न निर्यात विकास में जुड़ी हुई एजेंसियों के माध्यम से देश के निर्यात प्रोत्साहन का कार्य एवं निर्यात के लिए आवश्यक कार्यवाही / गतिविधि की जागरूकता प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
- IIFT कोलकाता के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन, विभाग के साथ मिलकर उद्योग भवन, रायपुर में के विदेश व्यापार सुविधा केन्द्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।
- छत्तीसगढ़ में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की स्थापना रही है। वर्तमान में उद्यमिता के प्रशिक्षण हेतु कोई समुचित संस्थान प्रदेश में कार्यरत व स्थापित नहीं है। EDII अहमदाबाद गुजरात प्रदेश शासन के अंतर्गत कार्यरत एवं विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से वित पोषित एवं राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्थान है। इस संस्थान द्वारा गुजरात मध्यप्रदेश असम समेत अन्य राज्यों में केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी । आगामी 05 वर्षों तक उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। नया रायपुर में स्थापित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार केन्द्र में निर्मित कन्वेंसन सेंटर में केन्द्र की शुरूवात होगी । उपरोक्त केन्द्र की स्थापना होने से जहाँ एक ओर राज्य में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण की राष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, वहीं इस केन्द्र के द्वारा राज्य में स्टार्टअप कार्यक्रम के लिए राज्य में भी इन्क्यूबेशन की व्यवस्था की जायेगी।



