उत्तर विधानसभा में कांग्रेस का महा संकल्प शिविर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

उत्तर विधानसभा में कांग्रेस का महा संकल्प शिविर

रायपुर(realtimes) कांग्रेस ने आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस पूरे प्रदेश में संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है. इसी क्रम में उत्तर विधानसभा में कृषि उपज मण्डी में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे कार्यकर्ता हजारों की भीड़ में पहुंचे.

रायपुर की उत्तर विधानसभा से विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा हजारों समर्थकों के साथ रैली लेकर शिविर में पहुंचे. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित कार्यक्रताओं को संबोधित किया. संकल्प शिविर में पुन:कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया. इस बार भी स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा को उत्तर विधानसभा सीट से लगभग प्रत्याशी तय माना जा रहा है.
इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जन वार्ड के कार्यकर्ता, बूथ कार्यकर्ता पार्षद एव बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button