उड़न खटोले से बस्तर के जिलों का माथुर संग दौरा करेंगे भाजपा नेता - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

उड़न खटोले से बस्तर के जिलों का माथुर संग दौरा करेंगे भाजपा नेता

रायपुर(realtimes) बस्तर काे लेकर भाजपा कितनी गंभीर हाे गई है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार उड़न खटोले से बस्तर के सातों जिलों का दौरा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ करेंगे। यह दौरा 28 मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक चलेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टर किराए से लिया गया है।
प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा का बड़ा फोकस बस्तर पर है। बस्तर में इस समय भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। भाजपा इस बार के चुनाव में बस्तर में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है। यही वजह कि पहले बस्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा कराई गई, इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी वहां दौरा हुआ। इसके बाद वहां पर लगातार बैठकों का दौर भी चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम भी बस्तर में कराए जा रहे हैं। आंदोलन भी वहां पर हो रहे हैं।
बस्तर से जीत का रास्ता तलाश रही भाजपा
भाजपा अब एक बार फिर से बस्तर से ही जीत का रास्ता तलाश कर रही है। कांग्रेस काे भी बस्तर के रास्ते जीत मिली है। यही वजह है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का एक बार फिर से बस्तर दौरा तय हुआ है। पिछली बार उनका दौरा नक्सली घटना के कारण अधूरा रह गया है। इस बार वे चार दिनों के दौरे पर 28 मई को आ रहे हैं। इस दौरे में सबसे बड़ी खास बात यह है कि भाजपा ने इस दौरे के लिए एक छह सीटर हेलीकाप्टर को चार दिनों के लिए किराए पर लिया है। चार दिनों में बस्तर के सात जिलों में बैठकों का दौर चलेगा। हेलीकॉप्टर में श्री माथुर के साथ प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री केदार कश्यप के अलावा साथ में श्री माथुर के पीएसओ रहेंगे। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बताया, श्री माथुर का आना तय हुआ है, वे रायपुर आकर बस्तर पहुंचेंगे। एक दो दिनों में किस दिन किस जिले में जाना है तय किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button