Motorola ने लॉन्च किया सबसे पतला Smartphone Edge 40 - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Motorola ने लॉन्च किया सबसे पतला Smartphone Edge 40

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना सबसे पतला नया 5जी स्मार्टफोन मोटोरोला एज 40 को लॉन्च करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 29,999 रुपए है। कंपनी ने कहा कि यह इसकी प्रीमियम एज में नया संकलन है। मोटोरोला एज 40 दुनिया का सबसे पतला 5जी (7.58 एमएम) स्मार्टफोन है। इसमें आईपी 68 अंडर वॉटर प्रोटैक्शन का फीचर है। यह प्रीमियम डिजाइन के साथ पीयू वेगन लेदर फिनिश में सैंडब्लास्टेड अल्यूमीनियम मेटल फ्रेम में बना हुआ है।

टेक डाइमैंसिटी 8020 प्रोसैसर और परफॉर्मैंस के लिए सैग्मैंट का पहला 144 एचजेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एफ/1.4का कैमरा एपर्चर है। मोटोरोला एज 40 में ओआईएस और 2 यूएम की अल्ट्रा पिक्सल टैक्नोलॉजी के फीचर समेत 50 एमपी का एडवांस्ड कैमरा है। इंस्टैंट आल पिक्सल फोकस और हॉरिजन लॉक जैसे फीचरों के साथ यूजर किसी भी तरह की रोशनी में हैरतअंगेज फोटो खींच सकते हैं और वीडियो बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button