ईसी ने अधिकारियों की तैनाती में पक्षपात के आरोप पर उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ईसी ने अधिकारियों की तैनाती में पक्षपात के आरोप पर उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली: 29 अगस्त (ए) निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी (सपा) की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से राज्य में उपचुनाव से पहले कुछ समुदायों के अधिकारियों की पदस्थापना में पक्षपात के आरोपों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को आयोग से मुलाकात की थी और मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट तथा कानपुर जिले के सीसामऊ निर्वाचन क्षेत्र में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की पदस्थापना में पक्षपात एवं राजनीतिकरण का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button