मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

इमाम हुसैन ने समानता और भाईचारे को बहुत महत्व दिया : PM Modi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुहर्रम के मौके पर पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम का होता है। मुहर्रम के 10वें दिन को आशुरा का दिन कहा जाता है। इसी दिन करबला की लड़ाई में इमाम हुसैन और उनके साथी शहीद हुए थे। इस वजह से मुहर्रम का पूरा महीना गम का महीना माना जाता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, '' आज का दिन हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करने का है। सच्चाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अन्याय के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने समानता और भाईचारे को बहुत महत्व दिया।

Related Articles

Back to top button