Top News
इंडिया गठबंधन बेहद शक्तिशाली उपचुनाव में चार सीटें जीती : केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन बेहद शक्तिशाली है, इसकारण उन्होंने 6 राज्यों में हुए उपचुनावों में सात में से चार सीटें जीतीं। केजरीवाल ने पोस्ट किया, इंडिया गठबंधन बहुत शक्तिशाली है। इसकारण भाजपा चिंतित हैं। इसलिए देश का नाम बदलना चाहती हैं। केजरीवाल ने कहा था कि देश का नाम बदलना देश के साथ धोखा है। केजरीवाल ने कहा, ये देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के कारण ही एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव भी पेश किया है। वे हर छह महीने में जनता का सामना नहीं करना चाहते, इसलिए एक देश एक चुनाव की वकालत करते हैं। यदि अवधारणा स्वीकार कर ली जाती है, तब मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वे 5,000 रुपये में सिलेंडर बिकेगा।



