मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

आम आदमी पार्टी का ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को करेंगे समर्थन

बता दें, आप ने राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का भी समर्थन किया था। अल्वा ने 19 जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्हें मैदान में उतारने का निर्णय 17 दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक में लिया गया। अल्वा 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ से लड़ेंगी।

(IANS के इनपुट के साथ)

Related Articles

Back to top button