
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक इवेंट के दौरान जाने माने लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इवेंट के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक से मंच पर धावा बोल दिया। रुश्दी जब कार्यक्रम में बोल रहे थे, इसी दौरान उसने लेखक पर मुक्का चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद रुश्दी फर्श पर गिर पड़े।
चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने एक आदमी को मंच पर दौड़ते हुए देखा और मिस्टर रुश्दी को या तो मुक्का मारा या छुरा घोंपा जब उनका परिचय कराया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को मंच पर भागते हुए देखा गया है।
जानकारी के मुताबिक जब वह चौटौक्वा संस्थान में मंच पर लेक्चर देने जा रहे थे, उस वक्त एक शख्स ने उनको मुक्के मारना शुरू कर दिया। बता दें कि रुश्दी की किताब “द सैटेनिक वर्सेज” को ईरान में 1988 से प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि कई मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं।



