असम व तमिलनाडु की आठ राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

असम व तमिलनाडु की आठ राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने असम और तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। ये चुनाव 19 जून को कराए जाएंगे। 8 सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त हो रहा है।

असम से दो सदस्यों मिशन रंजन दास और वीरेंद्र प्रसाद वैश्य का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इके अलावा तमिलनाडु से छह सदस्यों अंबुमणि रामदॉस, एम. शनमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विल्सन और वाइको का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी। मतदान 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button