महासमुंद में बनेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म सिटी, यह 37 एकड़ जमीन में विकसित होगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

महासमुंद में बनेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म सिटी, यह 37 एकड़ जमीन में विकसित होगा





महासमुंद। प्रदेश में अब मुंबई की तर्ज पर छत्तीसगढ़ी फिल्म सिटी बनाया जाएगा। इसे महासमुंद से 16 किमी दूर बिरबिरा में 37 एकड़ जमीन में विकसित किया जा रहा है। इस फिल्म सिटी के बनने के बाद प्रदेश में ही 70 फीसदी शूटिंग होगी। इसके साथ ही हजारों कलाकारों, टेक्नीशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 20 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने पर एक लाख रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। बता दें कि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल निरीक्षण के दौरान कहा कि यह फिल्म सिटी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल है।

महासमुंद में फिल्म
सिटी बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ को फिल्म शूटिंग के लिए सेंट्रल हब के रूम में विकसित
करने की योजना है। महासमुंद के कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि यहां राजस्व
की लगभग 327 एकड़ जमीन चिन्हांकित की जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरबिरा
लगभग 4-5 किलोमीटर, नवा रायुपर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर ये स्पॉट स्थित है।
रोड कनेक्टविटी भी बेहतर होने की वजह से यहां काम आसान होगा। उन्होंने कहा कि सिरपुर,
कोडार जलाशय, बारनवापारा सहित कई पर्यटन स्थल हैं, जिससे फिल्मों की शूटिंग में आसानी
होगी।

हर साल 25 छत्तीसगढ़ी फिल्में बनती हैं प्रदेश में

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी
फिल्म इंडस्ट्री 50 करोड़ के आसपास है। सालभर में करीब 25 छत्तीसगढ़ी फिल्में बनाई जाती
हैं। इस फिल्म सिटी के बाद के बाद ओडिशा के निर्माता-निर्देशकों को फायदा मिलेगा, क्योंकि
यह महासमंुद सीमा ओडिशा से लगा हुआ है। यहां बॉलीवुड थीम पार्क, पर्यटन स्थल भी विकसित
करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की कला, संस्कृति और फिल्म को
आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की योजना है।








Related Articles

Back to top button