धान की सरकारी खरीद 8.30 करोड़ टन, गेहूं की 2.62 करोड़ टन पहुंची - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

धान की सरकारी खरीद 8.30 करोड़ टन, गेहूं की 2.62 करोड़ टन पहुंची

नयी दिल्ली: इस समय चालू खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की सरकारी खरीद दौरान सरकारी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक 8.30 करोड़ टन से अधिक धान की खरीद की है। इसी तरह रबी विपणन सत्र 2023-24 के गेहूं की खरीद इस समय 2.62 करोड़ टन से अधिक हो गयी है जो पिछले वर्ष से ऊपर है। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में 19 जून तक की खरीद के आंकड़े के आधार पर बताया कि एमएसपी पर धान खरीद कार्यक्रम से अब तक 1.22 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं और उन्हें उनके उत्पाद के लिए 1,71,000 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में स्थानांतरित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button