बी-टेक छात्र का अपहरण कर 1.87 लाख रुपये लूटे ; तीन गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बी-टेक छात्र का अपहरण कर 1.87 लाख रुपये लूटे ; तीन गिरफ्तार

गुरुग्राम: छह सितंबर (ए) गुरुग्राम के एक विश्वविद्यालय के ‘बी-टेक’ छात्र को अपने बैंक खाते से 1.87 लाख रुपये निकालने और अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपियों को बी-टेक के द्वितीय वर्ष के छात्र का अपहरण कर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई कार और पीड़ित का लूटा गया ‘टैबलेट’ बरामद कर लिया गया है।

उसने बताया कि घटना 28 अगस्त को शाम करीब 4:15 बजे हुई थी।

Related Articles

Back to top button