रमन पैर के अंगूठे के ऑपरेशन के बाद दिल्ली से लौटे, अभी कुछ दिन घर पर करेंगे आराम

रायपुर(realtimes) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली से वापस लौट आए हैं। पैरे के अंगूठे का ऑपरेशन कराने के कारण वे दिल्ली में ही थे। डॉक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी थी, इस वजह से वे बुधवार को नहीं लौट सके। यही वजह रही है कि वे गुरुवार को धमतरी में हुई भाजपा की बड़ी बैठक में शामिल नहीं हो सके।
डॉ. रमन सिंह के कार्यालय द्वारा बताया गया है कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल गए थे। जहां उनके पैर के अंगूठे में अंदर की ओर बढ़ रहे नाखून की समस्या बताई गई है। इस दौरान उनके अंगूठे के नाखून का सामान्य ऑपरेशन कर उपचार कर दिया गया है। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और वे रात को रायपुर लौटे। डॉ. रमन अभी कुछ दिनों तक आराम करेंगे। पैर के अंगूठे का ऑपरेशन होने की वजह से उनको चलने में थोड़ी सी तकलीफ है। ठीक होने के बाद ही वे नियमित रूप से बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



